सरदारपुर। लेडगांव प्रेस क्लब लेडगांव के तत्वावधान में पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर रविवार को प्रातः 10:30 बजे से पाटीदार धर्मशाला, लेडगांव में किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकार साथियों सहित लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़े कलमकारों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन समारोह का उद्देश्य पत्रकार साथियों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समन्वय को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह के माध्यम से पत्रकारों को एक-दूसरे से मिलने, विचारों का आदान-प्रदान करने एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े विषयों पर चर्चा का अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल उपस्थित रहेंगे। साथ ही एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष धार पंडित छोटू शास्त्री, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष धार कपिल तिवारी, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, थाना प्रभारी अमझेरा राजू मकवाना, चौकी प्रभारी दसाई दिनेश सिंह यादव एवं ग्राम पंचायत लेडगांव सरपंच अंतर सिंह फूलवारे कार्यक्रम में शामिल होंगे।

















