ग्राम बेवटा क्षेत्र में रात के अंधेरे में टैंकरों से निकाला जा रहा पॉम ऑइल: विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र भी साबित हो रहा बेअसर

राजगढ़। क्षेत्र से गुजरने वाले इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन से सटे ढाबों पर एक बार फिर ‘काले तेल’ (पॉम ऑइल) की कालाबाजारी का खेल धड़ल्ले से शुरू हो गया है। बीते दिनों सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र में पनप रहे अवैध धंधों और तेल की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की मांग की थी, लेकिन प्रशासनिक सुस्ती के चलते विधायक का पत्र भी इन अवैध धंधेबाजों के आगे बेअसर साबित हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, फोरलेन पर ग्राम बेवटा क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर बड़े पैमाने पर काले तेल की अवैध कटिंग और कालाबाजारी की जा रही है। यहाँ रात के अंधेरे में टैंकरों से तेल निकालकर बेचा जाता है, जिसके प्रमाण दिन के उजाले में भी आसानी से देखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में धार के तत्कालीन सीएसपी ने यहाँ छापेमार कार्रवाई कर इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया था। आरोप है कि उस मामले में जिसे मुख्य आरोपी बनाया गया था, वही व्यक्ति अब दोबारा इस अवैध नेटवर्क को संचालित कर रहा है।

पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा –
उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व ग्राम धूलेट में अवैध रूप से टैंकर से काला तेल निकालते समय भीषण आग लगने की घटना हुई थी। सूत्रों का दावा है कि वह हादसा भी इसी व्यक्ति द्वारा संचालित अवैध कारोबार के दौरान हुआ था। इसके बावजूद, प्रशासन की अनदेखी के चलते रिहायशी और हाईवे से सटे इलाकों में फिर से जानलेवा व अवैध गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

राजगढ़ से जुड़े तारों का जल्द होगा खुलासा–
फोरलेन किनारे चल रहे इस अवैध कारोबार के तार राजगढ़ नगर से भी जुड़े होने की चर्चा है। स्थानीय स्तर पर मिल रहे संरक्षण के कारण यह धंधा बिना किसी खौफ के फल-फूल रहा है। जल्द ही इस पूरे सिंडिकेट और राजगढ़ से जुड़े इसके नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!