नरेंद्र पंवार @ दसाई। सकल हिन्दू समाज के आव्हान पर मंगलवार को ऐतिहासीक भोजशाला को लेकर चल रहे विवाह के बीच हिन्दू समाज के धार जिला बंद को लेकर दसाई भी दोपहर तक पूर्णरुप से बंद रहा। व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद रखे गए। हालांकि जरूरी सेवाएं जारी रही।
सकल हिंदू समाजजनों द्वारा रैली निकालकर इलाजी चौक पर कलेक्टर व एसडीएम के नाम ज्ञापन पटवारी प्रवीण रधुवंशी को सौपा। ज्ञापन में भोजशाला मामले को लेकर न्यायालय के आदेश का पालन सही स्वरूप में करवाने की मांग रखी गई। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन मौजूद रहे।



















