दसाई – साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान 2.0 के तहत चौकी प्रभारी ने आमजन व विद्यार्थियों को किया जागरूक, कहा- अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करें

दसाई। साइबर अपराधों पर रोक लगाने और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान 2.0 शुरू किया है। गुरुवार को दसाई चौकी परिसर व शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने अभियान की जानकारी दी। यह विशेष अभियान 15 दिनों तक लगातार चलेगा।


‎चौकी प्रभारी यादव ने बताया कि अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर बैंक खातों से रकम निकाल रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करें, अनजान फोन, संदिग्ध कड़ी, फर्जी बैंक अधिकारी, केवाईसी अपडेट या लॉटरी के नाम पर आने वाले संदेशों से सतर्क रहें। ठगी होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें तथा राष्ट्रीय साइबर सहायता नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

‎अभियान की शुरुआत में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने साइबर सुरक्षा संदेश वाले सेल्फी स्टैंड के साथ फोटो खिंचवाए। सभी ने सोशल मीडिया पर जागरूकता संदेश साझा कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मीडिया प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई। इस दौरान चौकी के प्रधान आरक्षक मेहरबान गुर्जर, भारत बामनिया व दिनेश, भाभर आरक्षक रमेश भोंसले , मंजू देवदा, महेश सीरवी सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!