राजगढ़ – अमरनाथ यात्रा के लिए जिले का पहला जत्था हुआ रवाना, जयकारों के साथ रवाना हुए 15 श्रद्धालु

राजगढ़। अमरनाथ यात्रा आरंभ होने के साथ ही जिले का पहला जत्था गुरुवार को राजेंद्र कॉलोनी से रवाना हुआ। इस जत्थे में करीब 15 श्रद्धालु शामिल हैं, जो दोपहर लगभग 12:30 बजे राजगढ़ से यात्रा के लिए निकले। यात्रा पर रवाना होने से पहले सभी यात्रियों ने राजेंद्र कॉलोनी स्थित राजराजेश्वरी महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

इसके बाद परिजनों एवं स्थानीय रहवासियों ने यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। बताया जा रहा है कि यह यात्रा लगभग 20 दिनों की होगी, जिसमें यात्री पवित्र अमरनाथ धाम के दर्शन करेंगे।

इस अवसर पर नगर परिषद की उपाध्यक्ष दीपक जैन ने यात्रियों का पुष्पमालाओं से सम्मान किया तथा हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में रहवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने बम-बम भोले के जयकारों के साथ यात्रियों को विदाई दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!