राजगढ़ – फेसबुक-स्नैपचैट के प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग को किया ब्लैकमेल, युवती से 6 लाख हड़पे

पैसे वापस मांगने पर दी बदनाम करने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

राजगढ़। पुलिस ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर कई तरह के बहानों से करीब छह लाख रूपये हड़प लिए और पैसे वापस मांगने पर उसे ब्लैकमेल व छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नााबलिग से दोस्ती कर लाखों की रकम हड़प ली थी।

स्नैपचैट पर की दोस्ती, फिर शुरु हुआ वसूली का खेल –
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 जून को थाना राजगढ़ में एक पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि राजगढ़ निवासी आरोपी कृष्णा पिता महेश शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के माध्यम से नाबालिग बालिका से संपर्क साधा था। धीरे-धीरे उसने बालिका को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका विश्वास जीत लिया। विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने खुद की दुर्घटना होने और अन्य जरुरी कामों का बहाना बनाकर पीड़िता से समय-समय पर बड़ी रकम ऐंठना शुरु कर दिया। इस तरह आरोपी ने कई किस्तों में लगभग 6 लाख रुपये हड़प लिए।

पैसे वापस मांगने पर दी बदनाम करने की धमकी –
पीड़िता ने आरोपी कृष्णा से अपने पैसे वापस मांगे तो पैसे लौटाने के बजाय आरोपी नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और उसे सोशल मीडिया व समाज में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। आरोपी के से परेशान होकर पीड़िता के परिजनों को अपबीती बताई और राजगढ़ थाने पर एक शिकायती आवेदन दिया था, राजगढ़ पुलिस ने आरोपी कृष्णा के खिलाफ के पॉक्सों सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।

पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार –
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में आरोपी की धरपकड़ के लिए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा पिता महेश शर्मा को राजगढ़ से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि ब्लैकमेलिंग और झांसेबाजी से जो 6 लाख रुपये उसने नाबालिग से ऐंठे थे, उन्हें उसने अपने ऐशो-आराम में खर्च कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय सरदारपुर के समक्ष प्रस्तुत किया। उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक जुली अमलियार, प्रधान आरक्षक रैमसिंह बर्डे, आरक्षक सुभाष और आरक्षक दिलीप की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!