राजगढ़ – माछलिया क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब विक्रय करने वाले के साथ ही परिवहन करने वाला भी गिरफ्तार, एक कार भी जप्त

राजगढ़। माछलिया क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय को लेकर कार्रवाई की हैं। पुलिस टीम ने कुल 9 पेटी अवैध शराब के साथ 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि धार एसपी मयंक अवस्थी के निर्देश पर तथा एएसपी पारुल बेलापुरकर व एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को सफलता मिली हैं। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक स्कोडा कार द्वारा माछलिया क्षेत्र में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब सप्लाई की जा रही है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया। टीम द्वारा ग्राम छोटा माछलिया में संदेही धनसिह बिलवाल के घर दबिश दी गई। पूछताछ में आरोपी धनसिंह ने अवैध रुप से शराब रखना स्वीकार किया तथा तलाशी लेने पर घर के कमरे में कंबल से ढंकी हुई कुल 9 पेटी शराब कीमत 96 हजार 480 रुपये की जप्त की गई।

आरोपी धनसिंह से पूछताछ करने पर उसने बताया की उक्त शराब स्कोडा कार क्रमांक एमपी 09 सीजी 6261 से रामचंद्र लोधा निवासी सादलपुर द्वारा सप्लाई की गई थी। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए माछलिया घाट से आरोपी रामचन्द्र पिता अमरसिंह लोधा निवासी सादलपुर को पकड़ा गया तथा आरोपी के कब्जे से स्कोडा कार जप्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियो के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।

उक्त कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र सांकला, प्रधान आरक्षक विपीन कटारा व गोपाल परमार, आरक्षक मुकेश परमार, अंकित, अमित व दिलीप की भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!