राजगढ़। नगर के राजपूत समाज धर्मशाला में श्री राजपूत युवा विकास मंच द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। यह आयोजन मंच द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग क्लास के बच्चों के बीच मनाया गया। मंच के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी साहसिक गाथाओं का वर्णन किया गया। इस अवसर पर कोचिंग क्लास में अपनी सेवा दे रहे शिक्षक दुर्गेश वर्फ़ा, सरिता राजपूत व समाज के शिक्षाविद रमेश बारोड़ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

आयोजन के दौरान शिक्षाविद रमेश बारोड़ द्वारा कोचिंग क्लास के बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान मंच के संयोजक विक्रम सिंह बारोड़ व अल्पेश बारोड़ ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी वीरता से अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन मंच के संरक्षक राधेश्याम बारोड़ ने किया तथा आभार मंच के अध्यक्ष विजेंद्र बारोड़ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


















