राजगढ़। सेवा ही सर्वोपरि और मानव सेवा ही माधव सेवा है के वाक्य को चरितार्थ करते हुए रोटरी क्लब राजगढ़ द्वारा निरंतर 15 वर्षों से आहार केंद्र के माध्यम से जो कार्य किया जा रहा है, वह बहुत ही प्रशंसनीय है तथा हॉस्पिटल में आने वाले मरीजो और उनके परिजनों के लिए बहुत ही लाभदायक है, उक्त उद्गार राजगढ़ की गुरूमणी वाटिका में आयोजित रोटरी क्लब राजगढ़ के 20 वे अधिष्ठापन दिवस एवं आहार केंद्र के दानदाताओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रो मुकेश साहु निर्वाचित मंडल अध्यक्ष मंडल 30 40 ने व्यक्त किए।
रोटरी के नए संचालक मंडल रो अध्यक्ष मोहन पाटीदार, रो सचिव प्रकाश वर्फा तथा अन्य सदस्य रो डॉक्टर सुनील मंडलेचा, रो डॉ अभय तातेड, रो ऐश्वर्य शास्त्री, रो अब्दुल हुसैन चक्कीवाला तथा रोटरी आहर केंद्र के संयोजक रो द्वारका प्रसाद गोराना सहित सभी नवीन सदस्य को रोटरी, मंडल एवं समाज के प्रति दायित्वों का संकल्प मुकेश साहु ने दिलवाया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी समीर पाटीदार, रो संजय मेहता सहायक मंडलाध्यक्ष, सुरेश तांतेड अध्यक्ष त्रि स्तुतिक श्री संघ मप्र, रो देवेश वाजपेई डीजीएस रोटरी मंडल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में थाना पाटीदार ने अपने उद्बोधन में रोटरी द्वारा किए गए कार्यों की सहराना की। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
रो मुकेश साहु ने नवीन सदस्य के रूप मे हुसैन बोहरा, मुस्तफा चक्कीवाला, कृष्णा शर्मा, रवि जाट को पिन लगाकर सदस्यता प्रदान करवाई। साथ ही रोटरी आहर केंद्र सरदारपुर में दान देने वाले सभी दानदाताओं तथा आहार केंद्र संयोजक द्वारका प्रसाद गोराना एवं भोजन बनाने वाली मंजु बाई अतिथियों ने सम्मान किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण निवृतमान अध्यक्ष रो दिनेश सतपुडा ने देते हुए क्लब की गतिविधि पर प्रकाश डाला। वही नवीन अध्यक्ष रो मोहन पाटीदार ने आने वाले वर्ष में रोटरी के माध्यम से कई सेवा कार्य शुरू करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथि परिचय रो डॉ सुनील मंडलेचा और डॉ अभय तांतेड ने किया। आहार केंद्र में सुनील कोठारी, प्रेम जैन, राजेन्द्र पटवारी, कुसुम अजनारे, गिरीश माली, नरहरि चौधरी, मनीष लछेटा, आशीष जैन, जय जैन, सीता शर्मा सहित अन्य दान दाता का सहयोग रहा। कार्यक्रम में हबीबा बोहरा, मनीषा मेहता पेटलावद, राधिका, जुमाना चक्कीवाला, ममता मंडलेचा, श्रीमती वर्फा, हेमलता सतपुड़ा, श्रीमति गौराना सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रो प्रकाश वर्फा ने आभार व्यक्त किया।



















