सरदारपुर – किसानों के बीच पहुंचे विधायक ग्रेवाल, संदला में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, कहा- तोल कांटे, हम्माल एवं बारदान की संख्या बढ़ाए

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने गुरूवार को संदला वेयर हाउस पर राजोद एवं संदला सहकारी संस्था के गेंहू उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। विधायक ग्रेवाल ने औचक निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर व्यवस्थाओ का जायजा लिया और किसानो से गेंहू उपार्जन के संबंध मे विस्तृत चर्चा की।

चर्चा के दौरान जानकारी मिली कि जिन किसानो को 7 मई को गेंहू तुलाई का टोकन प्राप्त हुआ है उनके गेंहू की भी तौल कांटे एवं हम्माल मे कमी होने की वजह से तुलाई नही हुई जिसके कारण किसानो को प्रतिदिन 1 हजार रूपये प्रति ट्रैक्टर भाडा लग रहा है, जिससे किसानो को आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है।

किसानो की समस्या हल करने के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा नायब तहसीलदार प्रशस्तिसिंह जमरा, सरदारपुर वैयर हाउस प्रभारी मुकेश मित्तल, गेंहू उपार्जन केन्द्र प्रभारी दिलीप वैष्णव को तौल कांटो, हम्माल एवं बारदानो की संख्या बढाने के निर्देश दिए। किसानो द्वारा उपार्जन केन्द्र पर पानी एवं बैठक व्यवस्था सुचारू रूप से नही होने की समस्या भी विधायक प्रताप ग्रेवाल को बताई जिस पर विधायक ग्रेवाल ने संबंधित अधिकारियो को व्यवस्था मे सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविंद जाट, सेवादल कांग्रेस के भारत वीर, मोहित जाट, श्रवण जाट, जयंतीलाल जाट, राहुल जाट आदि उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!