सरदारपुर की मॉडल स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न, 88 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिल

सरदारपुर। नगर की शासकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में मध्यप्रदेश शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, विशिष्ट अतिथि के रोमा धर्मेंद्र मंडलोई भाजपा जिला उपाध्यक्ष, ओंकारलाल जाट मंडल अध्यक्ष भाजपा, रामेश्वर मारू एवम झुझार सिंह जी डांगी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने कक्षा 6वीं एवं 9वीं के पात्र विद्यार्थियों को कुल 87 साइकिलों का वितरण किया तथा विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने एवं अपने उज्ज्वलष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने कहा कि शासन की यह योजना विद्यार्थियों, विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी है और इससे उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी।

विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। संस्था प्राचार्य कामेश सतपुड़ा द्वारा सभी अतिथियों आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी नामदेव द्वारा किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

Read More »
error: Content is protected !!