सरदारपुर – दो कंटेनर की आमने-सामने हुई भिड़ंत, चालक की हुई दर्दनाक मौत, केबिन में फंसे शव को कड़ी मशक्कत से निकाला

सरदारपुर। राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदारपुर-बदनावर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम ग्राम लाबरिया के पास दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि एक कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर के बाद एक कंटेनर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। गंभीर रूप से फंसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक चालक का शव कंटेनर के केबिन में ही फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए क्रेन मशीन और अन्य संसाधनों की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी था।

वहीं, दूसरे कंटेनर के चालक को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही राजोद थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने यातायात नियंत्रित करते हुए क्षतिग्रस्त कंटेनरों को हटाने और चालक के शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!