सरदारपुर – धुलेट के हरिराम गेहलोत हत्या कांड में सख्त कार्रवाई की मांग, सीरवी समाज ने SDM और विधायक को सौंपा ज्ञापन, 28 गांव से बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

सरदारपुर। ग्राम धुलेट के हरिराम गेहलोत की निर्मम हत्या की घटना को लेकर सीरवी समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसी के चलते सिरवी सकल पंच, क्षेत्रीय सिरवी समाज ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय सिरवी महासभा के बैनर तले समाजजनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम अजमेर सिंह गोड़ व विधायक प्रताप ग्रेवाल को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।


28 गांवो से बड़ी संख्या में समाजजन नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे थे। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम धुलेट निवासी स्वर्गीय हरिराम गेहलोत की देवा पिता थावरिया एवं उसके साथियों ने झाबुआ जिले के पेटलावद में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस जघन्य घटना से न केवल पीड़ित परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और सीरवी समाज में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल बन गया है। घटना से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने से जनभावनाएं और अधिक आहत हुई हैं।

समाजजनों ने मांग की है कि सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहित के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। ज्ञापन में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई व यदि आरोपियों द्वारा किसी प्रकार का अवैध निर्माण या अन्य गैरकानूनी गतिविधियां की गई हैं, तो उनकी जांच कर नियमानुसार बुलडोजर कार्रवाई किए जाने की भी मांग की।

इसके अलावा पीड़ित परिवार को शासन की ओर से पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा एवं सभी पात्र योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।बसमाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समय-सीमा में आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन और चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

Read More »
error: Content is protected !!