सरदारपुर। सरदारपुर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान रात्रि में भोपावर चौकडी से बीयर की 124 पेटियां भरे पीकप वाहन को पकड़ा। पुलिस ने साढ़े 5 लाख रुपये से अधिक की बियर जप्त की है। मौके से वाहन चालक को पकड़ कर आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक गज्जुलाल वसुनिया, आरक्षक योगेश सोलंकी को इदौर अहमदाबाद फोरलेन पर पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की धार तरफ से एक पीकअप वाहन में बीयर भरकर राजगढ़ तरफ आ रही है, पीकअप वाहन पर पीले राग की तिरपाल लगी हुई है।
मुखबीर की सूचना पर आरक्षक प्रताप डोडियार एवं सैनिक प्रकाश हटिला सहित अन्य इंदौर- अहमदाबाद फोरलेन भोपावर चौकडी यादव रेस्टोरेंट के सामने पीकअप वाहन का इंतजार कर रहे थे कि गोविंदपुरा तरफ से एक पीकअप बाहन पीले रंग की तिरपाल लगी आते दिखी। पुलिस ने पीकअप वाहन को रोका वैसे ही वाहन का चालक भागने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहन पिता केरू बामनिया निवासी ग्राम करहट थाना टाण्डा जिला धार का होना बताया।
पीकअप वाहन को सरदारपुर थाने पर लाया गया तथा तलाशी लेने पर नीचे वाले भाग में लोहे की चादर के नीचे किंग फिशर कम्पनी की बीयर पेटिया भरी हुई पायी गई। बीयर की पेटियों के सम्बंध मौके से पकड़े गए चालक मोहन से दस्तावेज मांगने पर नहीं होना बताया। पुलिस ने वाहन से कुल 124 किग फिशर बीयर की पेटियां जप्त की है। जिनकी कीमत 5 लाख 65 हजार 440 रूपये है। वही पुलिस ने वाहन क्रमांक एमपी 43 जी 4824 भी जप्त किया हैं। पुलिस ने आरोपी चालक मोहन के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


















