सरदारपुर। सरदारपुर थाना पुलिस ने इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर नाकाबंदी कर अवैध बीयर से भरी एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, सरदारपुर थाने के उप निरीक्षक नवलसिंह बघेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग से एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 28 जी 4944 जो नीले रंग की तिरपाल से ढकी हुई है, भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर सरदारपुर की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, पारूल बेलापुरकर एवं एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने टीम ने थाने के सामने नाकाबंदी की, कुछ ही देर में संदिग्ध पिकअप आती दिखी, जिसे पुलिस ने पंचों की मदद से रोक लिया। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार तीन लोग कूदकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया।
पीकअप में मिली अवैध शराब
पुलिस ने जब तिरपाल हटाकर पिकअप की तलाशी ली, तो उसमें बोल्ट कंपनी की बीयर की कुल 40 पेटियां भरी हुई पाई गईं। जिसकी कीमत एक लाख रुपयों से अधिक है, आरोपियों के पास शराब परिवहन से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से की। पुलिस ने अवैध बीयर और पिकअप वाहन सहित कुल 9 लाख 24 हजार 800 रुपये की सामग्री जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराके तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने भारत पिता लेहरु भाबोर निवासी ढोलियावड़, पंकज पिता जुवान सिंह भाबोर निवासी ढोलियावड़ व दिवान पिता शंकर भाबोर निवासी ढोलियावड़ तीनों निवासी झाबुआ को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव, उप निरीक्षक जगदीशचन्द्र निनामा, उप निरीक्षक नवलसिंह बघेल, प्रधान आरक्षक मोहनसिंह गामड़, सरदारसिंह डोडवे, आरक्षक प्रताप डोडियार, सुरेश मईड़ा, मनोज मुजाल्दे और सैनिक गोवर्धन मारू का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।


















