सामाजिक

धार जिला माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव संपन्न, शकुंतला झवर बनी अध्यक्ष

Spread the love

रिंगनोद। धार जिला माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव माहेश्वरी धर्मशाला सागौर में संपन्न हुए। पर्यवेक्षक अनु बाहेती महू व चुनाव अधिकारी सरोज सोनी धार की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। चुनाव कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण व सागौर महिला मंडल द्वारा महेश वंदना गाकर किया गया। स्वगात भाषण पूर्व महिला मंडल जिला अध्यक्ष सुलेखा माहेश्वरी ने दिया। सभी मंचासीन अतिथियों का सावित्री छापरवाल ने पुष्प व उपहार देकर स्वगात किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागी प्रतिभागी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें बहुमत से जिला अध्यक्ष पद पर शकुंतला झवर व सचिव पद पर पूनम बल्दवा बाग को मनोनीत कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनी गई महिला प्रतिनिधियो का पुष्प माला से स्वगात किया गया। चुनाव बैठक में डही, सुसारी, कुक्षी, बाग, टांडा, रिंगनोद, राजोद, बदनावर, धार, पीथमपुर, गुजरी, धामनोद, सागौर का महिला मंडल उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन निधि माहेश्वरी व शिवानी छापरवाल ने किया तथा आभार गीता शारदा ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी जिला सांस्कृतिक सचिव एवं मिडिया प्रभारी चेतना माहेश्वरी रिंगनोद ने दी ।


Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button