बाग – नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने परंपरानुसार गणेश प्रतिमाओं वितरण किया, किसानो व लाडली बहना के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा

बाग। नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंघार ने बुधवार को बाग में गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया। अपनी संस्था “एक पहल” के तत्वावधान में क्षेत्र की 120 ग्रामीण गणेश समितियों को गणेश प्रतिमा प्रदान की। कार्यक्रम अंबेडकर भवन पर आयोजित किया गया।

इस मौके पर सिंघार ने भगवान गणेश के जयघोष के साथ अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा की बीते 16 वर्षो से क्षेत्र में लगातार गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया जा रहा है। भगवान गणेश की कृपा पूरे क्षेत्र बनी रहे। यही कामना करता हु।

किसान कम दामों पर उपज बेचने पर मजबूर – उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की भाजपा की सरकार में किसान परेशान है। अपनी उपज को कम दामों पर बेचने पर मजबूर है। फसलों का लागत मूल्य दोगुणा हो चुका है। परंतु समर्थन मूल्य वही के वही है। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र व प्रदेश सरकार से सोयाबीन की फसल का दाम 8000/- रु प्रति क्विंटल करने की बात कही है।

प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना पर चुटकी लेते हुए कहा की लाडली बहना के नाम पर बहनों को गुमराह किया गया। 1250/- रुपए में किसी का घर नहीं चलता है। सरकार के नुमाइंदे बहनों को पांच हजार देने की बात तो करते है पर अभी तक तीन हजार रुपए भी नही दे पा रहे है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी के सभी काम बंद पड़े है। अतिथि शिक्षको का भविष्य अंधेरे में किया जा रहा है।

भाजपा सरकार धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। हम सभी धर्मो का सम्मान करते है। भाजपा ने आदिवासी दिवस का विरोध किया। लेकिन पूरे प्रदेश में आदिवासियों ने धूमधाम से आदिवासी दिवस मनाया। में आपके हक अधिकार के लिए लडता हु ओर लड़ता रहूंगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सरपंचगण, जनपद सदस्य, नेता, कार्यकर्ता सहित गणेश समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित झंवर ने किया। कार्यक्रम को राधेश्याम मुवेल, पीयूष ग्वाल, स्वतंत्र जोशी ने भी संबोधित किया। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी राज मालानी ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!