राजगढ़ – सोयाबीन कटाई के मजदूरों से भरा तूफान वाहन पलटा, हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, एक गंभीर, कई लोग हुए घायल

राजगढ़। सोयाबीन कटाई के लिये बाग क्षैत्र से आए मजदुरो से भरा तूफान वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 2 लोगो की मौत हो गई एवं 1 गंभीर घायल है तथा करीब 2 दर्जन लोगो को चोट आई है। तुफान वाहन मे 36 मजदुर सवार थे, जिसमे से 10 नाबालिग भी बताए जा रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोयाबीन कटाई के लिए आए बाग क्षेत्र के मजदूरो से भरा तूफान वाहन क्रमांक एमपी 09 बीए 2499 आज देर शाम करीब 7.30 बजे राजगढ़-पारा मार्ग पर मोहनखेड़ा के समीप वाहन का पहिया निकलने से अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना की सुचना मिलते ही राजगढ थाना प्रभारी संजय रावत और तिरला चौकी प्रभारी कालुसिंह बामनिया दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल के अनुसार वाहन में सवार अनिल पिता चेनसिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम झिरपानिया तथा मुकेश पिता भांगडा उम्र 45 साल निवासी झिरपानिया थाना बाग की मौत हुई है। वही अजय पिता कलमसिंह उम्र 20 साल निवासी झिरपानिया गंभीर घायल है तथा बाकी के घायलो का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

यह हुए घायल –
हादसे में रेशमा पिता इंदरसिंह उम्र 19 वर्ष, रेमा पति राकेश उम्र 30 वर्ष, लालु पिता माद उम्र 19 वर्ष, केकी पति जालमसिंह उम्र 22 वर्ष, आराधना पिता इंदरसिंह उम्र 17 वर्ष, सुमली पिता बेंगू उम्र 17 वर्ष, शिवानी पिता जगन उम्र 14 वर्ष, बोनी पति इंदरसिंह उम्र 40 वर्ष, इंदरसिंह पिता भांगडा उम्र 42 वर्ष, रेमसिंह पिता बोंदरसिंह उम्र 29 वर्ष, सुरेश पिता डोंगरसिंह उम्र 17 वर्ष, अजयसिंह पिता किशन उम्र 50 वर्ष, राजु पिता गजरसिंह उम्र 22 वर्ष, थावरिया पिता डोगरसिंह उम्र 19 वर्ष, रविन्द्र पिता मगन उम्र 17 वर्ष, मेरसिंह पिता केरिया उम्र 45 वर्ष, मगन पिता इदला उम्र 45 वर्ष, सावन पिता केरमसिंह उम्र 11 वर्ष, मोहन पिता सुदरसिंह उम्र 30 वर्ष, मुक्ति पिता रतन उम्र 35 वर्ष,रिंकु पिता बोचर उम्र 20 वर्ष, ललिता पिता बुचर उम्र 9 वर्ष, कलीबाई पति सुखरिया उम्र 30 वर्ष, अस्मिता पिता केशरसिंह उम्र 19 वर्ष, चेनसिंह पिता रिंचु उम्र 50 वर्ष, गिना पिता चेनसिंह उम्र 17 वर्ष, विनोद पिता सुखिया उम्र 17 वर्ष, गलमसिंह पिता इंदरसिंह उम्र 17 वर्ष कमलसिंह पिता मेहरसिंह उम्र 22 वर्ष सभी निवासी झिरपनिया, अश्विन पिता सुरेन्द्र उम्र 18 वर्ष निवासी अखाडा, वेस्ता पिता मालसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी वेगल जोबट, नरबई पति पटलिया उम्र 35 वर्ष निवासी पडवा, मुझी पिता पटलिया उम्र 20 वर्ष निवासी पडवा घायल हुए है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!