सरदारपुर – बोला में अश्व मेले का हुआ आयोजन, अन्य जिलों से भी लोग हुए शामिल, अश्व नृत्य व अश्व दौड़ प्रतियोगिता भी हुई

सरदारपुर। ग्राम बोला में रविवार को अश्व मेले का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से लोग शामिल हुए। आयोजन में धार, झाबुआ जिले के अनेक स्थानों से अश्व मालिक अपने घोड़े व घोड़ियो को लेकर शामिल हुए तथा अश्व नृत्य व अश्व दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए। इन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया।


कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार, मुन्ना मारू धुलेट, नरहरी चौधरी, धूलचंद पटेल, लक्ष्मीनारायण मेरोता, परमानन्द वागड़ी, बकट मेरोता, ग्राम पंचायत सरपंच धुलीराम भाबर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल हुए।


ग्राम बोला के महेश कुमावत ने बताया कि पहली बार हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए तथा आयोजन को प्रतिवर्ष भव्य रूप से आयोजित करने की घोषणा भी हुई। जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में संचालन महेश वागड़ी (कुमावत) ने किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर विधानसभा को मिली सड़क कनेक्टिविटी की सौगात: 4 ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू, विधायक ग्रेवाल ने कहा- प्रत्येक गांव और मजरे-टोले तक पक्की सड़क पहुंचाना प्राथमिकता

Read More »
error: Content is protected !!