राजगढ़ – नगर परिषद सभाकक्ष में ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम हुआ आयोजित

राजगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर नगर परिषद राजगढ़ द्वारा नगर परिषद के सभाकक्ष में ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान की आदेशिका/ प्रस्तावना का विमोचन किया गया।

इसी अवसर पर पीएम स्वनिधि योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा योजना के बारे में तथा अपनी-अपनी सफलता की कहानी व अनुभव बताए। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि शंभुलाल परवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवन सिंह सिसोदिया, नगर परिषद के रघुनाथ वसुनिया, अर्जुन चोयल, देवेंद्र मालवीय, राजकुमार ठाकुर, जितेंद्र सिंह भाटी सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद के मांगीलाल यादव ने किया तथा आभार नगर परिषद के RSI मनोज कुमार शर्मा ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!