राजगढ़ – शासकीय महाविद्यालय में गीता जयंती के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजगढ़। श्री राजेंद्रसूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर-राजगढ़ में गीता जयंती के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शासन के आदेशानुसार प्रभारी प्राचार्य प्रो.एल .एस अलावा की अध्यक्षता एवं भारतीय ज्ञान परम्परा नोडल अधिकारी प्रो.सरिता जैन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

प्राचार्य प्रो. अलावा ने विद्यार्थियों को गीता जयंती पर शुभकामनाएं दी तथा भारतीय संस्कृति के अनुसार कार्य करने पर जोर दिया। प्रो.सरिता जैन ने गीता जी के विशेष पहलुओं से विद्यार्थियों का परिचय करवाया तथा गीताजी के नियमित अध्ययन करने की बात कही।

वही प्रो.आरके जैन ने भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी दी तथा डॉ. मोहित सिंह चौहान ने गीता जी के श्लोक एवं तेरहवें अध्याय का पाठन किया तथा विभिन्न जानकारियां दी। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ के द्वारा गीता जी की आरती की गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ मोहित सिंह चौहान ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ डी.एस.मुजाल्दा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!