राजगढ़ – नगर परिषद के अमले ने पतंग की दुकानों पर प्रतिबंधित नायलॉन के धागे के विक्रय को लेकर तलाशी ली, दुकानदारों को दी समझाइश

राजगढ़। नगर परिषद के अमले द्वारा राजगढ़ में पतंग की दुकानों पर तलाशी अभियान चलाकर प्रतिबंधित नायलॉन के धागे के विक्रय को लेकर तलाशी की गई। दरअलस जिला प्रशासन द्वारा नायलॉन के धागे पर के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है।

इसको लेकर नगर परिषद सीएमओ आरती गरवाल के निर्देश पर नगर परिषद की टीम द्वारा बुधवार को राजगढ़ में जवाहर मार्ग एवं तिलक मार्ग स्थित पतंग की दुकानों पर प्रतिबंधित नायलॉन के धागे के विक्रय को लेकर तलाशी ली गई। इस दौरान नगर परिषद की टीम द्वारा पतंग दुकानदारो को समझाईश दी गई कि नायलॉन का धागा विक्रय ना करें।

अगर विक्रय करते हुए पाए गए तो चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर परिषद के मनोज कुमार शर्मा, अर्जुन चोयल, तिलकराज परिहार, एमआईएस ऑपरेटर देवेंद्र मालवीय सहित अन्य मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!