सरदारपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवीन प्रांत पदाधिकारीयो का हुआ आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सरदारपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 57वाँ प्रांत अधिवेशन नीमच में संपन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य रूप से परमवीर चक्र रिटायर्ड मेजर एंड कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी उपस्थित रहे तथा प्रदेश के शैक्षणिक, वर्तमान परिदृश्य व जनजाति विषयों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए।

अधिवेशन के अंतिम सत्र में प्रांत अध्यक्ष मदन सिंह वसुनिया द्वारा वर्ष 2024-25 की नवीन प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें मालवा प्रांत के धार से भक्ति जाधव को प्रांत सहमंत्री, अमन कॉवलिया, करण राठौड़, प्राची यादव, विशाल सोलंकी को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया।

नवीन पदाधिकारी के सरदारपुर प्रथम आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सरदारपुर बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान विभाग संयोजक गौरव साहू, भाग संयोजक कौशिक व्यास, कुणाल यादव, भव्य पंड्या, इशिका राजपूत, वंशिका, अखिलेश यादव, गर्व मंडलोई, हर्ष वैष्णव, कान्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!