रिंगनोद। भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल द्वारा कुशाभाउ ठाकरे की जन्म जयंती व अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ ग्रामीण मंडल द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती व अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश संगठन के आह्वान पर बड़ी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहा। प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए गये कार्यकर्ता द्वारा किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजपा नेता मदन चोयल, ज्वाला सोलंकी, विजय पाटीदार, सुनील मेहता, कमलेश निनामा, विजय इमलीवाला, नारायण पाटीदार उप सरपंच बिछिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मुन्ना खराड़ी शीत कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राहुल ठाकुर द्वारा दी गई।
