सरदारपुर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए निकले स्वयंसेवक

सरदारपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के शताब्दी वर्ष के निमित्त बुधवार को सरदारपुर में पथ संचलन निकला। नगर के मुख्य मार्गों से निकले पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। संचलन में घोष वादन के साथ बडी संख्या में पूर्ण गणवेश में शामिल स्वयंसेवको ने कदमताल किए।

पथ संचलन से पहले खेल परिसर मैदान पर स्वयंसेवको का एकत्रीकरण हुआ। यहां ध्वज प्रणाम, एकलगीत, अमृत वचन व सामुहिक गीत के बाद बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। मुख्य व्यक्ता के रूप में शामिल संघ के महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य जिला सहप्रमुख मनोज प्रजापति ने स्वयंसेवको से कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना एक विचार से हुई लेकिन इसकी 100 वर्ष की यात्रा कई चुनौतियों से गुजरी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयं सेवक को डॉ. हेडगेवार के स्वप्न को आगे बढ़ाना है तथा वैभवशाली भारत का निर्माण करना हैं। मुख्यवक्ता प्रजापति ने स्वयंसेवको से संघ के पंच परिवर्तन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य व स्वदेशी आधारित जीवनशैली को अपनाने का आव्हान किया। इस दौरान सरदारपुर के सेवानिवृत्त प्रबंधक कैलाश मारु व सरदारपुर नगर कार्यवाह प्रिंस यादव भी मंचासिन रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!