सरदारपुर – पानी टेस्टिंग प्रारंभ करने हेतु नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को विधायक ग्रेवाल ने लिखा पत्र, कहा- नर्मदा सिंचाई योजना का किसानो को जल्द मिले पानी

सरदारपुर। नर्मदा झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो सिंचाई परियोजना अंतर्गत सरदारपुर तहसील के मिण्डा मे पानी टेस्टिंग कर जल्द से जल्द सिंचाई हेतु पानी सप्लाई प्रारंभ करने के लिए सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बुधवार को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर मांग रखी।

पत्र के माध्यम से बताया है कि विधानसभा क्षैत्र सरदारपुर मे नर्मदा झाबुआ-पेटलावद- थांदला-सरदारपुर माइक्रो सिंचाई परियोजना को पूर्ण करने की समय सीमा जून 2023 थी किन्तु समय सीमा मे कार्य पूर्ण नही हुआ। वर्तमान मे भी कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है विधानसभा क्षैत्र का किसान सिंचाई हेतु पानी का इंतजार कर रहा है किन्तु कार्य की गति धीमी होने से शासन की महती योजना का किसानो को इस वर्ष भी लाभ नही मिल पाएगा जिससे किसानो मे आक्रोश व्याप्त है।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि योजना मे सरदारपुर तहसील के मिण्डा मे पानी सप्लाई का कार्य नही किया जा रहा है किसानो के हित मे सरदारपुर के कमाण्ड क्षैत्र मे भी पानी टेस्टिंग कर पानी सप्लाई का कार्य सुनिश्चित किया जाए। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

Read More »
error: Content is protected !!