राजगढ़। पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई हैं। पुलिस ने ग्राम छोटा माछलिया में एक सुने मकान से मुखबिर की सूचना पर 4 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब जप्त की हैं।
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि धार एसपी मयंक अवस्थी द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वालो पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत पुलिस टीम द्वारा एएसपी पारुल बेलापुरकर व एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम छोटा माछलिया में एक सुने मकान में दबिश दी गई।
मकान की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से भंडारित कि गई अंग्रेजी बियर की कुल 169 पेटियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 2028 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 4 लाख 5 हजार 600 रुपये की जप्त कि गई। उक्त शराब अज्ञात आरोपी द्वारा मकान में भंडारित कर रखी गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया है।
उक्त कार्रवाई में राजगढ़ थाने के एएसआई जितेंद्र सांकला, प्रधान आरक्षक प्रकाश वसुनिया, आरक्षक अमित बामनिया, अंकित, जयेंद्रसिंह जादौन, नरेश मेड़ा, रितेश मेड़ा व दिनेश ओहरी की भूमिका रही हैं।


















