रिंगनोद – गुमानपुरा के भगोरिया में हुड़दंग कर लोक शांति भंग करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

रिंगनोद। गुमानपुरा के भगोरिया में हुड़दंग करने वाले 2 युवकों को रिंगनोद चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की हैं। रिंगनोद चौकी प्रभारी जीएस भयडिया ने बताया कि सोमवार को ग्राम गुमानपुरा में भगोरिया हाट था। इस दौरान अजय पिता राकेश भुरिया व अर्जुन पिता कालू भुरिया दोनों निवासी ग्राम होलातलाई भगोरिया में आने जाने वाले लोगों पर चिल्लाचोट, गाली गुप्ता व हुड़दंग कर रहे थे।

ग्रामीणों द्वारा भी इन्हें समझाइश दी जा रही थी लेकिन दोनों ही मरने-मारने पर उतारू हो गए। जिससे काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। ऐसे में पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार किया गया। अगर गिरफ्तार नही किया जाता तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी।

दोनों ही युवकों को गिरफ्तार कर न्यायीक दंडाधिकारी सरदारपुर के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया। उक्त कार्रवाई सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल जाधव के मार्गदर्शन में की गई। चौकी प्रभारी भयडिया ने कहा कि कोई भी व्यक्ति क्षेत्र में लोक शांति भंग करते पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!