राजगढ़ – मुनिश्री पीयूषचन्द्र विजयजी का भव्य मंगल प्रवेश हुआ, धर्मसभा में मुनिश्री ने कहा- गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं, धर्म का सच्चा मार्ग अहिंसा

राजगढ़। मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य, राजगढ़ नंदन और सप्तम वर्षीतप के तपस्वी मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म.सा. का राजगढ़ नगर में भव्य और मंगलमय प्रवेश संपन्न हुआ।

मुनि श्री की अगवानी प्रातः काल हेमकमल धाम मंदिर पुराना बस स्टैंड से की गई, जहाँ समाज के प्रबुद्धजन अशोक भंडारी, संदीप खजांची, राजेंद्र बाफना, संजय पुराणी, सुनील चत्तर, राजेश फरबदा, नीलेश पुराणी, दिलीप मेहता, सुनील फरबदा, सुरेश मालवी, सुनील छजलानी, पप्पू गादिया ,महेंद्र मोदी और राजेंद्र भंडारी, शैलेष जैन,नीलेश सराफ,संदीप जैन पारस गादिया आदि ने उपस्थित होकर मुनि श्री का आत्मीय स्वागत और वंदन किया।

नगर प्रवेश के पश्चात राजेंद्र भवन में मुनि श्री की महिला मंडल ने आगवानी कर गहुली की जिसके पश्चात धर्मसभा जिसमें मुनि श्री पीयूषचन्द्र विजयजी ने सारगर्भित उद्बोधन देते हुए कहा कि जीवन में संत और गुरु का होना अनिवार्य है क्योंकि गुरु ही हमें सही बोध कराते हैं। उन्होंने समाज को आईना दिखाते हुए कहा कि आज लोग सांप से तो डरते हैं, लेकिन पाप करने से नहीं डरते, जबकि पाप का भय ही मनुष्य को सन्मार्ग पर रखता है। जैन धर्म की मूल भावना अहिंसा और शांति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने संवाद के महत्व को समझाया और कहा कि जीवन में संवाद आवश्यक है, अन्यथा विवादों में वृद्धि होती है।

इस अवसर पर मुनि श्री के वर्षीतप के उपलक्ष्य में राजेंद्र भवन में चौबीसी का भव्य आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्म लाभ लिया। मुनि श्री पीयूषचंद्र विजयजी बुधवार सुबह मोहनखेड़ा तीर्थ के लिए विहार करेंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – नगर परिषद सभाकक्ष में आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, विभिन्न वार्डो में 1 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यो का भूमिपूजन भी हुआ, विधायक ग्रेवाल ने कहा- विकास कार्यो में रखें गुणवत्ता

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

Read More »
error: Content is protected !!