सरदारपुर। सोमवार को वन परिक्षेत्र कार्यालय पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया। दरअसल एक ग्रामीण के वन प्रकरण का 4 माह से निराकरण नही हो रहा था। ऐसे में ग्रामीण विधायक के पास पहुंचकर आत्महत्या करने की बात कही। जिंसके बाद विधायक वन विभाग के कार्यालय पहुंचे तथा यहां करीब 1 घंटे तक धरना दिया। जिसके बाद ग्रामीण के प्रकरण का निराकरण हुआ।
जानकारी के मुताबिक ग्राम लालसिंगपाडा के नंदराम पिता रायला के वन अपराध प्रकरण का निराकरण विगत 4 माह से नही होने पर ग्रामीण नंदराम द्वारा वन परिक्षैत्र कार्यालय सरदारपुर मे सोमवार सुबह 11 बजे पहुचकर संबंधित अधिकारियो से चर्चा की। परन्तु प्रकरण के निराकरण का आदेश नही मिलने से असहज होकर ग्रामीण नंदराम आत्महत्या करने का मन बनाकर विधायक प्रताप ग्रेवाल को अपनी पीड़ा सुनाई। जिसपर विधायक प्रताप ग्रेवाल तुरंत अपने समर्थको सहित वन परिक्षैत्र कार्यालय सरदारपुर पहुचे और धरन पर बैठ गए।
ग्रामीण नंदराम एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यहां वन परिक्षैत्र अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सौलंकी द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल से धरना समाप्त करने का आग्रह किया लेकिन विधायक ग्रेवाल द्वारा प्रकरण का निराकरण संबंधी आदेश देने के बाद ही धरना समाप्त करने की बात कही गई। जिसके बाद वन परिक्षैत्र अधिकारी सौलंकी द्वारा सोमवार को ही ग्रामीण नंदराम के प्रकरण का निराकरण संबंधी आदेश जारी करने का आश्वासन पत्र विधायक प्रताप ग्रेवाल को सौंपा गया।

जिस पर करीब एक घण्टे तक चला धरना समाप्त हुआ। वही वन परिक्षैत्र अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सौलंकी द्वारा ग्रामीण नंदराम को वन अपराध प्रकरण के निराकरण का आदेश भी सौंप दिया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान केकडिया डामोर, सरपंच नानुराम निनामा, पार्षद बबलु सोनेर, परवेज लोदी, जगदीश कुमावत, प्रकाश वसुनिया, शिवांग ग्रेवाल, लक्की सोनगरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















