राजगढ़। थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा एक बार फिर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए डेढ़ साल के बालक को सुरक्षित उसकी माँ के सुपुर्द किया गया।
थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि गुरुवार को फरियादिया पायल पति सुनील द्वारा थाना राजगढ़ में उपस्थित होकर मौखिक रूप से फरियाद की गई कि वह अपने मायके संजय कॉलोनी क्षेत्र में चली गई है एवं उसके पति सुनील द्वारा अपने डेढ़ साल के बालक को अपने पास ग्राम दूधी चौकी उमरकोट थाना कालीदेवी क्षेत्र में रखा हुआ था।
शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तत्काल संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई करते हुए ग्राम दूधी चौकी उमरकोट थाना कालीदेवी क्षेत्र में पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया तथा विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए मासूम बालक को उसकी माँ के सुपुर्द किया। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक जूली अमलियार, प्रधान आरक्षक गोपाल परमार एवं आरक्षक दिलीप डुडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।


















