दसाई। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार को मां जयंतीधाम वृक्ष मंदिर श्री उण्डेश्वर धाम द्वारा अम्बिका माता मन्दिर से जयंतीमाता धाम तक हरियाली लाओ, जल बचाओ, जनजागरण संदेश विशाल ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई जयंतीमाता पहुंची। जहां कई धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। यात्रा में नगर के पर्यावरण प्रेमी, विभिन्न सामाजिक धार्मिक,आध्यात्मिक संगठन सहित कई संस्था के लोगो ने भाग लिया।
समिति के रामकरण पटेल ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार 25 वर्षो से वृक्ष मंदिर में पौधे लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण वर्तमान में जयंतीधाम में हरियाली दिखाई दे रही है। संस्था द्वारा वृक्ष मन्दिर में रजत जयंती मनाई जा रही है तथा पौधारोपण लगातार लरने का लक्ष्य भी रखा गया। जनजागरण यात्रा का नगर में कई संस्थाओ द्वारा स्वागत किया गया।


















