राजगढ़ में धर्म जागरण मातृशक्ति ने निकाली भव्य कलश यात्रा : महादेव का किया जलाभिषेक

राजगढ़। नगर में मंगलवार को धर्म जागरण मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर के चारभुजा मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ पिपलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया, जिसके पश्चात यात्रा चारण समाज के रामदेव जी मंदिर पहुंची। यहां यात्रा में सम्मिलित महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर धर्म जागरण के प्रांत सह-संयोजक ललित कोठारी ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि हम अत्यंत सौभाग्यशाली हैं कि हमने हिंदू धर्म में जन्म लिया है। संपूर्ण विश्व और प्रत्येक प्राणी के कल्याण व शांति की कामना करने वाला एकमात्र हमारा सनातन हिंदू धर्म ही है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में परिवार में अच्छे संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है। यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सुसंस्कारित करेंगे, तभी हमारा धर्म और संस्कृति सुरक्षित रह सकेंगे।

यह कलश यात्रा धर्म जागरण की खंड संयोजिका उर्मिला कुशवाह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान संगीता माहेश्वरी, सीमा माहेश्वरी, भावना माहेश्वरी, त्रिवेणी पाल सहित बाबा रामदेव महिला मंडल महिलाएं उपस्थित रहीं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!