अमझेरा में बनेगा ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी, श्रद्धालुओं में हर्ष

सरदारपुर। ऐतिहासिक नगरी अमझेरा स्थित प्रसिद्ध मां अमका-झमका माता मंदिर परिसर में ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’ निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके प्रथम चरण के कार्यों के लिए मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा निविदा आमंत्रित कर दी गई है। अमका झमका माता मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक कमल यादव द्वारा बीते वर्ष इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मांग पत्र सौपा था।

मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब बीते वर्ष श्रीकृष्ण पर्व मनाने अमझेरा पहुंचे थे, तब उन्हें ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’ निर्माण को लेकर मांग-पत्र सौंपा गया था। उसी मांग के अनुरूप, मां अमका-झमका मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु पर्यटन विकास निगम ने 275.15 लाख (2.75 करोड़) रुपये की निविदा जारी की है।
प्रथम चरण में प्रमुख रूप से बाउंड्री वॉल, चेनलिंक फेंसिंग, मंदिर जीर्णोद्धार, जनसुविधा केंद्र, पार्किंग, गार्ड रूम, पेयजल व्यवस्था, डस्टबिन और बेंच आदि विकास कार्य कराए जाएंगे।

श्रीकृष्ण पाथेय योजना’ में शामिल, दूसरे चरण में होंगे वृहद कार्य –
संरक्षक कमल यादव ने बताया कि ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’ को शासन की महत्वाकांक्षी ‘श्रीकृष्ण पाथेय परियोजना’ में शामिल किया गया है। परियोजना के तहत वास्तुविद (आर्किटेक्ट) के चयन की प्रक्रिया वर्तमान में प्रचलन में है। इसके बाद दूसरे चरण में विशाल स्तर पर निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।

निविदा जारी होने पर अमझेरा सहित पूरे धार जिले के श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त है। इस पर मंदिर समिति अध्यक्ष प्रकाश राठौर, गोविंद गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, मुकेश पंडित, विक्रम राठौर, अभिजीत पंडित, अमित तिवारी, पिंटू सोनी, राजेश चौहान, अनुराग चंदेरिया, सुमित पंडित, निशीथ पंडित, शिवा मकवाना, सुमित पंडित और अर्पित शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!