रिंगनोद। संत शिरोमणि रविदास जी के 650वें प्राकट्योत्सव एवं गणेशोत्सव के पावन उपलक्ष्य में हिन्दू उत्सव समिति, रिंगनोद द्वारा “संत रविदास जी : समरसता से राष्ट्रचेतना तक” विषय पर व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज के समरस समाज, मानवीय मूल्यों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े जीवन-दर्शन को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जन-जन तक पहुंचाना है। इस बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय समरसता सहसंयोजक श्री रविन्द्र किरकोले मुम्बई उपस्थित रहकर प्रबोधन देंगे। व्याख्यान माला का आयोजन आज 17 सितंबर गुरुवार को शाम 4.30 बजे से रिंगनोद के मंगलम गार्डन में आयोजित होगा।
हिन्दू उत्सव समिति रिंगनोद ने क्षेत्रीय नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं युवाओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संत रविदास जी महाराज के पावन विचारों को आत्मसात करें।


















