राजगढ़। राजगढ़ नगर एवं सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर भाजपा नेता मुकेश कावड़िया ने भोपाल में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की।
कावड़िया ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग के अध्यक्ष रमेश शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त दीपक सिंह तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर से भेंट की।

इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं और प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु मांग-पत्र (ज्ञापन) सौंपा। साथ ही श्री राजेंद्र सूरी साख सहकारी संस्था के बड़े बकायेदारों (डिफॉल्टर्स) की संपत्ति कुर्क करने के लिए सहकारिता विभाग के आयुक्त से त्वरित कार्रवाई की चर्चा की गई। तथा जरूरतमंद मरीजों के उपचार हेतु ‘मुख्यमंत्री सहायता कोष’ से राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया गया। वही कन्याशाला की बाउंड्रीवॉल: पुरानी कन्याशाला (बालिका विद्यालय) परिसर की सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग की गई।
मुलाकात के दौरान सरपंच संघ के राजाराम कपास्थल एवं भाजपा नेता भागीरथ पाटीदार बिछिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।


















