रिंगनोद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार, भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक राघवेंद्र सिंह रघुवंशी ने जिला टोली की विधिवत घोषणा की।
इस नवगठित कार्यकारिणी में रिंगनोद के सक्रिय युवा नेता रामु भाभर को भाजपा सोशल मीडिया विभाग का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
रामु भाभर की इस नियुक्ति पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन की सोशल मीडिया इकाई को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।


















