नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत प्यासे: बुधवार को विधायक ग्रेवाल के नेतृत्व में होगा किसानों का प्रदर्शन, आक्रोश रैली निकालकर देंगे धरना

सरदारपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 24 अक्टूबर को लोकार्पित की गई ‘नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना’ अब प्रशासनिक लापरवाही और अधूरे निर्माण कार्यों की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। लोकार्पण के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी परियोजना के अंतर्गत आने वाले 66 गांवों की लगभग 25 हजार हेक्टेयर भूमि में से 98 प्रतिशत खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया है। सिंचाई के अभाव में जिन खेतों में बोवनी हो चुकी है, वहां रबी की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।

इस अव्यवस्था और अधूरे कार्यों के विरोध में बुधवार 25 नवंबर को विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में किसान बड़ा प्रदर्शन करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे विधायक कार्यालय से किसान आक्रोश रैली’ निकाली जाएगी। रैली एसडीएम कार्यालय पहुंचेगी, जहां धरना-प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही थाना प्रभारी को भी ज्ञापन देकर परियोजना के अधूरे निर्माण कार्यों की जांच करने, रिपोर्ट तैयार करने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

मामले को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि क्षेत्र के किसानों ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना से बड़ी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर सभी 66 गांवों के खेतों तक पानी पहुंचाए और अधूरे कार्यों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराया गया, तो किसानों की रबी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!