सरदारपुर न्यायालय का फैसला: लापरवाही से टेम्पो चलाकर छात्र को कुचलने वाले चालक को एक साल का सश्रम कारावास

सरदारपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) न्यायालय सरदारपुर ने लापरवाहीपूर्वक लोडिंग टेम्पो चलाकर साइकिल सवार को टक्कर मारने और उसकी मौत का कारण बनने के मामले में आरोपी चालक को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अभियोजन अधिकारी पीएल मेड़ा के अनुसार यह घटना 3 दिसंबर 2018 की है। तोलाराम और भेरू बाजार से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर गंगातलाई लौट रहे थे। इसी दौरान गोविंद भी परीक्षा देकर अपनी साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में लाबरिया की ओर से आए लोडिंग टेम्पो क्रमांक MP 09 LG 2945 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गोविंद की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर से गोविंद सड़क पर गिर गया और टेम्पो का पहिया उसके सीने व पैर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तोलाराम और भेरू उसे तुरंत सरदारपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया।

सरदारपुर थाने में मर्ग कायम कर जांच के बाद टेम्पो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुसंधान पूर्ण होने पर आरोपी सुखराम पिता गंगाराम मेड़ा के विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को प्रमाणित मानते हुए न्यायालय ने आरोपी सुखराम को भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए के तहत एक वर्ष के सश्रम कारावास और 1,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ पिन्जुलाल मेड़ा ने की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

[the_ad id="80502"]

Related Post

लोकार्पण के 20 दिन बाद भी किसानों के खेतों में नही पहुंचा पानी: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, सरदारपुर के सभी 66 गांवों में नर्मदा जल पहुंचाने और पाइपलाइन लीकेज सुधारने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

Read More »
error: Content is protected !!