राजगढ़ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम: एक दर्जन दुकानों पर सघन चेकिंग, दी हिदायत

राजगढ़। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार शाम राजगढ़ पुलिस की टीम ने नगर की करीब एक दर्जन दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों को सख्त हिदायत दी।

हाल ही में जिले में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया था। इस घटना के बाद से धार जिले में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। धार एसपी सचिन शर्मा के निर्देश तथा एएसपी पारुल बेलापुरकर और सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में राजगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि कोई भी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने की जनता से अपील–
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री या उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे इस जानलेवा मांझे का उपयोग न करें, क्योंकि इससे किसी की जान भी जा सकती है। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति इसका विक्रय या उपयोग करता दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

Read More »
error: Content is protected !!