मिंडा में सिंचाई परियोजना को लेकर किसानों और अधिकारियों के बीच हुई चर्चा: समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन, किसानों ने जताई संतुष्टि

सरदारपुर। मिण्डा स्थित राजपूत धर्मशाला में सोमवार को नर्मदा झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को लेकर अधिकारियों और किसानों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों ने सिंचाई से जुड़ी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने किसानों की बात गंभीरता से सुनते हुए तकनीकी समस्याओं की जानकारी दी और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। चर्चा के बाद किसानों को समस्याओं के निराकरण को लेकर संतुष्ट किया गया।

गौरतलब है कि करीब एक महीने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदारपुर के खेल मैदान में इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया था। परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के 66 गांवों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाना है। किसानों ने बैठक में बताया कि कई गांवों में अभी तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया है। खेतों में फसलें लगी होने के कारण समय पर सिंचाई नहीं होने से नुकसान की चिंता बनी हुई है। किसानों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत और नियमित जलापूर्ति की मांग भी रखी।

अधिकारियों ने समझाई तकनीकी समस्या –
अधिकारियों ने किसानों को बताया कि कुक्षी से इस क्षेत्र तक करीब 350 वॉल्व लगाए गए हैं। यदि इनमें से लगभग 50 वॉल्व भी खुले रह जाते हैं तो पानी का पर्याप्त प्रेशर नहीं बन पाता, जिससे आगे के गांवों तक पानी पहुंचने में परेशानी होती है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जहां भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है, उसे जल्द ठीक करवाया जाएगा और किसानों तक जल्द पानी पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

जिला मंत्री यादव ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, कल से मोटर पंप चालू करने की मांग–
नर्मदा माही लिंक परियोजना को मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा जिला मंत्री कमल यादव ने किसानों की समस्या को लेकर अधिकारियों के सामने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कल से मां नर्मदा का जल किसानों के खेतों तक पुनः पहुंचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगले दिन से ही मोटर पंप चालू कर दिए जाएंगे तथा उसके अगले दिन से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा। अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद किसानों को जल्द जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद बंधी हैं।

बैठक में अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान और जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों द्वारा अगले दिन मोटर पंप चालू करने और उसके अगले दिन से पानी पहुंचाने के आश्वासन के बाद किसानों ने राहत महसूस की। अब किसानों को निर्धारित समय पर सिंचाई का पानी मिलने का इंतजार है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत प्यासे: बुधवार को विधायक ग्रेवाल के नेतृत्व में होगा किसानों का प्रदर्शन, आक्रोश रैली निकालकर देंगे धरना

Read More »
error: Content is protected !!