दसाई – 26वें महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत ‘विराट पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी’ हुई आयोजित, जयंती माता धाम वृक्ष मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

दसाई। उण्डवा नदी के तट पर स्थित अतिप्राचीन जयंती माता धाम वृक्ष मंदिर श्री उंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर विराट पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी आयोजित की गई। पंडित पंकज शास्त्री के आचार्यत्व में रुद्राभिषेक किया गया। यजमान दिनेश रामपटेलवाला ने रुद्राभिषेक किया। महादेव का अलौकिक श्रृंगार गोरधन पटेरिया व राहुल बैरागी के द्वारा किया गया।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार सुनील पडिहार, विशेष अतिथि जनअभियान परिषद समन्वयक कमल मेड़ा, मेखालेश्वर धाम के महंत खटपटी नाथ जी महाराज, अध्यक्षता गायत्री परिवार के जिला युवा जोड़ो अभियान समन्वयक जीवन पाटीदार, कथावाचक पवन शरण शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र पाटीदार, प्रधान आरक्षक दिनेश भाभर, पदमपुरा सरपंच सोमा कटारा, बदनावर तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया आदि मंचासीन थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती, जयंती माता वह बाबा मुंडेश्वर महादेव के चित्र पर विधिवत पूजन अर्चन कर माल्यार्पण कर दी प्रचलित कर आयोजन की शुरुआत की गई।‌ स्वागत भाषण मां जयंती धाम समिति संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पटेल ने किया।

नायब तहसीलदार सुनील पडियार ने कहा कि संस्था द्वारा धर्म जागरण पर्यावरण संरक्षण के प्रति अद्भुत संदेश दिया जा रहा है प्रकृति है तो हमारा जीवन सुरक्षित है। गायत्री परिवार के जीवन पाटीदार ने कहा कि संस्था के 25 वर्षों के अथक मेहनत और प्रयासों से आज यहां काली चट्टानों के बीच वृक्षों का विराट विहंगम दृश्य पूरे परिसर में देखने को मिल रहा है। मेखालेश्वर धाम के महंत खटपटी नाथ ने दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान रसरी आवत जावत है शिल पर पड़त निशान के माध्यम से संस्था के कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा की चट्टान में ही शिव विराजित होते है। यहां प्रत्यक्ष शिवशक्ति व वृक्ष मंदिर के अद्भुत दर्शन आत्मशांति व प्रकृति संरक्षण का अभूतपूर्व संदेश आयोजन में उपस्थित भक्तजनों को दिया गया।

इस अवसर पर अतिथियों व संस्था के सदस्यों द्वारा श्रमदानी समयदानी व दानदाताओं का स्वागत अंगवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंदिर गर्भगृह निर्माण में, 1 लाख रूपये की दानराशि देने वाले दानदाता ओमप्रकाश होटलवाले का भी स्वागत किया गया। आयोजन में ग्राम दसई के रक्तमित्रो, लगान फ्रेंड्स ग्रुप दसई, गजानंद ग्रुप, पर्यावरणप्रेमियों, पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान महाआरती व 1 टन फरियाली महाप्रसादी का वितरण किया गया।

वही शाम को सहस्त्र दीपयज्ञ व रात्रि में भजन मंडलीयो द्वारा धूमधाम से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान संगोष्ठी में जयंती माता सेवा समिति ने पर्यावरण संरक्षण का जनसंदेश भी दिया गया । महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश राव पंवार ने किया तथा आभार सेवा समिति संस्था अध्यक्ष सुरेश भूत ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!