राजगढ़ – राजपूत युवा विकास मंच का होली मिलन समारोह संपन्न, नवीन कार्यकारिणी का भी हुआ गठन, SDOP परिहार ने कहा- नशे और समय की बर्बादी से दूर रहकर तय करें जीवन की दिशा

राजगढ़। धुलेंडी के अवसर पर श्री राजपूत युवा विकास मंच द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह उत्साह, अनुशासन और संगठन भावना के साथ संपन्न हुआ। राजेंद्र कॉलोनी स्थित उदय पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय करना ही सफलता का मूल मंत्र है। बिना लक्ष्य के किया गया परिश्रम अक्सर भटकाव की ओर ले जाता है। उन्होंने युवाओं को प्रतिदिन अपने उद्देश्य तय कर उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज का युवा सोशल मीडिया और नशे जैसी प्रवृत्तियों में उलझकर अपनी ऊर्जा और समय नष्ट कर रहा है। यदि वही ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाई जाए तो समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त बन सकते हैं।

कार्यकारिणी का हुआ गठन –
कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से विजेंद्र बारोड़ को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर जगदीश सिसोदिया, दारासिंह बारोड़ एवं राजेश बारोड़ को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष प्रदीप पंवार व गोकुल पंवार, महासचिव पवन बारोड़, सह संगठन मंत्री चेतन चौहान, आयोजन प्रभारी लखन बारोड़, आयोजन मंत्री विशाल बारोड़ व लोकेंद्र पंवार, मीडिया प्रभारी हिम्मतसिंह बारोड़, सोशल मीडिया प्रभारी यशराज सिसोदिया, कार्यालय प्रभारी लोकेंद्रसिंह बारोड़ तथा सचिव अल्पेश बारोड़ मनोनीत किए गए।

स्वागत भाषण मेंराधेश्याम बारोड़ ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा की राह पर चलने का आह्वान किया। समारोह में युवाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रभुसिंह राजपूत ने किया तथा आभार मंच संयोजक विक्रम बारोड़ ने माना। आयोजन के माध्यम से युवाओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!