सरदारपुर – राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद का समाज की प्रतिभाओं व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन 20 जनवरी को

सरदारपुर। आदिवासी समाज के हितों में हमेशा आवाज बुलंद करते हुए राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद द्वारा नववर्ष मिलन एवं समाज की प्रतिभाओं व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 20 जनवरी मंगलवार को प्रातः 11 बजे छावनेशवर महादेव मंदिर सभागृह में किया जाएगा। इस आयोजन में देहज, दारु, डीजे पर भी चर्चा होगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रताप ग्रेवाल, विशेष अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोमा धर्मेन्द्र मण्डलोई, अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सरपंच पंच, जनपद सदस्य, जिला जनपद सदस्य पार्षद, तड़वी, पटेल,पुजारा व समाज सेवी सहित सैकड़ों आदिवासी समाजन उपस्थित रहेंगे।

आयोजन राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद अध्यक्ष बालुसिंह बारिया, उपाध्यक्ष मयाराम मेडा, महासचिव जिवन गिरवाल के द्वारा किया जा रहा है। उक्त जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल खराड़ी ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

Read More »
error: Content is protected !!