दसई – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चौकी प्रभारी को राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन, उप चुनाव के दौरान हुई हिंसक गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग रखी

दसई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पुलिस चौकी दसई पर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश बडोनिया को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपकर विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के दौरान हुई हिंसक गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव के मतदान दिनांक 13 नवंबर 2024 के दौरान हिंसक गतिविधियों एवं बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। तथा गोहटा गांव के निवासियों को उचित पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जावे तथा मध्यप्रदेश शासन को आगाह किया जावे कि प्रदेश में इस तरह की घटनाओं की पुर्नावृत्ति ना हो जिससे कि दलित वर्ग सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सके जो कि न्यायोचित होगा।

इस दौरान जनपद सदस्य बालमुकुंद पाटीदार, रवि पाटीदार, पंकज पाटीदार, अशोक धनाजी, प्रकाश पाटीदार, पप्पू कटारा, सजय पाटीदार, सुभाष देवडा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

Read More »
error: Content is protected !!