धार – भोपाल में आयोजित घोषणा एवं क्षमावाणी महोत्सव हेतु आईजा ने मुख्यमंत्री को सौंपा आभार पत्र

धार। पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन भोपाल स्थित सीएम आवास पर रखा गया। 7 साल बाद प्रदेश स्तर पर क्षमावाणी का बडा आयोजन मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें सभी जिले के जैन बंधु शामिल हुए।

ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बाफना के मार्गदर्शन में आईजा परिवार के धार जिला अध्यक्ष संदीप जैन, राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप जैन, जिला सचिव कपिल पारिख, विनय जैन, हार्दिक जैन एवं भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ सयोजक मोहित तातेड भी आयोजन में शामिल हुए।

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री चेतन कश्‍यप को आईजा की और से आभार पत्र भेंट किया गया। साथ ही धार जिले के मांडू में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के बारे में अवगत करवाया। आभार पत्र के माध्यम से आईजा के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर क्षमावाणी महोत्सव आयोजित करना यह संदेश देता हैं, कि मुख्‍यमंत्री व उनका मंत्री मंडल सर्व समाज की चिंता करता है एवं जैन समाज के धर्म और सिद्धांतों के प्रति सकारात्मक सोच रखता है। इस अवसर पर आईजा के धार जिला अध्‍यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री को धन्यवाद देते हुए आगामी साल में भी ऐसे आयोजन करने का निवेदन किया।

जानकारी देते हुए जिला कोषाध्यक्ष पीयूष जैन ने बताया कि आयोजन में मुख्‍यमंत्री डॉ यादव द्वारा मंच से की गई घोषणा जिसमें जैन कल्‍याण बोर्ड का गठन, विहार के दौरान साधु-संतों के लिए शासकीय भवन उपलब्ध करवाने एवं गौशाला के लिए जैन समाज को विशेष सेवा पैकेज देने व मध्‍यप्रदेश पाठ्यक्रम में जैन तीर्थंकरों का परिचय शामिल करने जैसी घोषणाओं पर भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

Read More »
error: Content is protected !!