धार – मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा धार के द्वारा 5 सितंबर को विशाल रैली निकालकर देंगे धरना, कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन

धार। कर्मचारी वर्ग की जायज़ मांगों को लेकर 5 सितंबर को विशाल रैली दोपहर 1 बजे से प्रांत अध्यक्ष महोदय महेंद्र शर्मा प्रदेश महामंत्री अजय दुबे एवं अन्य प्रांत के पधाधिकारी इन्दौर संभाग स्तरीय टीम के साथ ही बड़वानी जिला अध्यक्ष राजेश सक्तपुरिया, खरगोन जिला अध्यक्ष रमेश एवं धार जिले से हजारों की संख्या में कर्मचारी वर्ग के द्वारा अपनी जायज़ मांगो को लेकर जिसमें जन जाति विभाग सहायक आयुक्त में पदस्थ कर्मचारी साथियों को बजट के अभाव में पांच से सात माह तक वेतन का भुगतान नहीं, होने से जीवन यापन में कठिनाई आ रही हे। देनिक वेतन भोगी जो की 2007 से 2016 तक के करीब 270 कर्मचारी स्थाई कर्मचारी बनने से वंचित है इनको तत्काल स्थाई कर्मचारी का लाभ या नियमियतिकरण किया जाए।

अंश कालीन कर्मचारी को देनिक वेतन या स्थाई करण करने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी को ऊंच पद का लाभ दीया जाय। स्थाई कर्मचारी को नियमित करण करने की मांग साथ ही कस्तूरबा आश्रम में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी को भी 2016 के नियम के अनुसार नियमित करण किया जाय। अंशकालीन को समान कार्य समान वेतन दी जाय। ओर भी संघ की कई मांग को लेकर कर्मचारी वर्ग काफी समय से परेशान हे इन सबकी जायज मांगों को लेकर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक धरना आंदोलन ,आम सभा कि जायेगी, एक बजे से रेली के रुप में मुख्यमंत्री भोपाल आयुक्त जन जाति भोपाल के नाम ज्ञापन माननीय जिला कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त महोदय जन जाति विभाग को दीया जायेगा।

उक्त आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपिल, संघ के समस्त पदाधिकारी धर्मेंद्र बिरले जिला सचिव, संतोष शर्मा, हीरालाल उपाध्याय जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, नूर मोहम्मद खत्री महामंत्री, संजय निर्मल जिला कोषाध्यक्ष, दीपा लाल सोलंकी तहसील अध्यक्ष डही सुखलाल भिड़े ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेश गोयल ब्लॉक अध्यक्ष, मंजुला मंडलोई तहसील अध्यक्ष मनावर, राधेश्याम पटेल जाम सिंह जी मंडलोई, बाबूलाल जी चौहान गंधवानी ,प्रकाश अहिरवार धरमपुरी, भारत सिंह ठाकुर प्रांतिय सचिव, गणेश कटारे, प्रेम पटेल, कैलाश बघेल,सागर बाई सिसौदिया धार, सतीश सूर्यवंशी उमरबन, कमलाकर बाग जिला उपाध्यक्ष, महिंद्र वर्मा, अशोक तलवारिया, ममता ठाकुर, महेश धनगर जिला प्रवक्ता, एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से रामदास बाबा कोद, निर्मला चौहान सिंघाना, शेरसिंह जमरा जिला प्रकोष्ठअध्यक्ष आईटी सेल धार, आदि साथियों ने अधिक से अधिक संख्या में धरना ज्ञापन रैली में आने की अपील की है। उक्त जानकारी मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा धार के जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश संगठन सचिव दंगल दास बैरागी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

Read More »
error: Content is protected !!