राजगढ़ – 18 करोड़ रुपये के विकास कार्यो का विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया भूमिपुजन एवं लोकार्पण

राजगढ़। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा राजगढ़ नगर में 18 करोड की लागत से विभिन्न कार्यो का भूमिपुजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ग्रेवाल ने कहा कि राजगढ़ नगर के विकास मे कभी भी कोई कमी नही आएगी, राजगढ़ नगर का समग्र विकास किया जाएगा। नगर परिषद् चुनाव के दौरान जनता से किए वादो को नगर परिषद द्वारा निरंतर पूरा किया जा रहा है।

सर्वप्रथम विधायक प्रताप ग्रेवाल, नगर परिषद् अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल एवं पार्षदगणो द्वारा रेलिया डेम पर अमृत 2.0 अंतर्गत 15.96 करोड की लागत से जलप्रदाय योजना एवं फील्टर प्लान्ट कार्य, 60.79 लाख की लागत से वाॅटर बाॅडी रिज्युविनेशन कार्य का भूमिपुजन किया। इसके पश्चात महाराणा प्रताप वाटिका मे बच्चो के लिए मनोरंजन ट्रेन का लोकार्पण किया। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा वार्ड 1 मे 9.50 लाख के, वार्ड 2 मे 19.51 लाख के, वार्ड 3 मे 51 लाख के, वार्ड 4 मे 25.09 लाख के, वार्ड 12 मे 12.22 लाख की लागत से निर्मीत हुए विभीन्न सीसी रोड निर्माण कार्य का नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदो के साथ लोकार्पण किया।

इसके पश्चात मैला मेदान पर 5 ई-रिक्शा कचरा वाहन का लोकार्पण किया। अमृत 2.0 अंतर्गत 27.52 लाख की लागत से स्मृति वन मे निर्मीत ग्रीन स्पेस पार्क एवं ओपन जीम का लोकार्पण भी किया गया।

इस दौरान पूर्व न.प. अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड, वरिष्ठ नेता नवीन बानिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, पार्षद सनी सिसौदिया, अंगुरी बलराम मकवाना, चिन्टु चैहान, राजेश गुण्डिया, पार्षद प्रतिनिधी निलेश सिंगार, भारत सिंगार, प्रवीण गुरू जैन, निलेश सोनी, अजय जायसवाल, शंभु परवार, सरदारपुर के पार्षद संजय जायसवाल, अंतरसिंह पुजारी, मांगीलाल डामर, शोएब खान, नगर परिषद सीएमओ आरती गरवाल, उपयंत्री विक्रम भाबोर, लेखापाल सुरेन्द्रसिंह पंवार, राजस्व निरीक्षक मनोज शर्मा, अर्जुन चौयल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!