राजगढ़ – गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था ने 23 वर्ष पूर्ण कर 24वें वर्ष में किया प्रवेश, संस्था अध्यक्ष मेहता ने कहा – संस्था के सदस्यों के विश्वास की बदौलत आगे बढ़ रही संस्था

राजगढ़। नगर की गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था ने आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसुरिजी महा.सा. के आशीर्वाद से 14 जनवरी मक्रर संक्रांति के अवसर पर सफलता के 23 वर्ष पुर्ण कर 24 वे वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर संस्था के राजगढ़ स्थित कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया। जिसका शुभारंभ मां लक्ष्मी, आदिनाथ भगवान, दादागुरूेव, व ऋषभचन्द्रसुरिजी म.सा. के चित्र पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलन किया गया।


इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ अभिभाषक राजेन्द्र मेहता ने बताया कि संस्था ने आज सफलतम 23 वर्ष पूर्ण किए। सहकारिता के क्षैत्र में एक मात्र ऐसी संस्था है, जहाॅं डिपॉजिट पर राष्ट्रीकृत बैंक के समकक्ष ब्याज दिया जाता है। धार जिले में संस्था अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया है और संस्था के सभी सदस्यों का विश्वास हासिल किया। संस्था के प्रति हमारे सदस्यो ने जो विश्वास कायम रखा है उसके लिए संस्था के समस्त संचालक मण्डल उनका आभारी रहेगा।


वही संस्था उपाध्यक्ष सुजानमल सेठ ने कहा कि आज संस्था ने 23 वर्ष पुर्ण किये है। सहकारिता विभाग से समय – समय पर दिये गये निर्देशो के अनुसार संस्था कार्य करती आ रही है। उस वजह से संस्था अपने सदस्यो को उनकी जमा पूंजी का सही उपयोग कर संस्था के सदस्यो को सहयोग प्रदान कर रही है।


कार्यक्रम में संस्था उपाध्यक्ष नरेन्द्र भण्डारी, संचालक ज्ञानेन्द्र मूणत, श्रीमति रेखा सोनी, संस्था कर्मचारी लोकेन्द्रसिंह सोलंकी, राहुल माली, गौरव शर्मा, नरेन्द्र माली, लखन पवांर, मुकेश परिहार, गट्टूलाल बामनीया, संजय मारु, दिनेश पँवार उपस्थित रहे। अंत में आभार संस्था प्रबंधक संजय बाफना ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!