राजगढ़ – प्रो. आरके जैन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर वाणिज्य अध्ययन मंडल के अध्यक्ष नियुक्त

राजगढ़। म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के श्री राजेंद्रसूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर-राजगढ़ में पदस्थ वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्रकुमार शांतीलाल जैन को देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. आर.के.सिंघई के आदेशानुसार म.प्र. विश्व विद्यालय अधिनियम 1973 धारा 28 (2) पांच एवं 28(3) के अनुसार वाणिज्य संकाय के अंतगर्त देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर वाणिज्य अध्ययन मण्डल अध्यक्ष (चेयरमेन) पद पर नियुक्त किया है।

जैन की नियुक्ति इंदौर संभाग, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर में एक मात्र है। प्रो. आरके जैन अनेक सामाजिक, राष्ट्रीय, मानवसेवा एवं चिकित्सा सेवा में अग्रणी रहे है। जैन की नियुक्ति पर अतिरिक्त संचालक विश्व विद्यालय, महाविद्यालय स्टाफ इष्ट मित्रो सहित समाजजनो ने बधाई दी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!